फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोस चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू किया ‘गांव चलो’ अभियान

Sun, 21 Jan 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना )। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने धरातल पर कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की नीतियों को अब गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने ‘गांव चलो’ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


‘गांव चलो’ अभियान का प्रदेश संयोजक प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर को बनाया है, जबकि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा और महामंत्री संजय ठाकुर को सहसंयोजक की जिम्मेवारी दी है। नवनियुक्त संयोजक और सह संयोजकों ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



‘गांव चलो’ अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि अभियान को धरातल पर सफल बनाया जाएगा। इसके लिए पहले प्रदेश स्तर पर कार्यशाला होगी। उसके बाद जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। इसके बाद गांव-गांव में दस्तक दी जाएगी। इन दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश की हर पंचायत और हर गांव में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें