फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल से घर जा रहे विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार घायल

विज्ञापन
मधुमक्खियों द्वारा काटे गए विद्यार्थियों का कुशलक्षेम जानते डा पंकज पराशर। स्वयं - फोटो : पीड़ित सूर्या ।
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी के बाद पेश आया हादसा, सभी की हालत स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा के चार विद्यार्थियों पर स्कूल में छुट्टी के बाद घर जाते हुए मधुमक्खियों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई है। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा में छुट्टी होने के बाद विद्यार्थी अपने घरों को जा रहे थे। चतेहर में किसी शरारती तत्व ने मधुमक्खियों के छत्ते को पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियों ने वहां से गुजर रहे विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से अंबोटा स्कूल की छात्रा पल्लवी, सुगंधा, सोना और एक छात्र रघुवीर घायल हो गए। एक छात्रा की हालत मौके पर ही खराब हो गई। घायल विद्यार्थियों को तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने इन्हें त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पंकज पराशर ने स्वयं आकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को जांचा। डाॅ. पंकज पराशर ने कहा कि अब सभी विद्यार्थी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें