फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेकरी मालिक से लूट के आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। दोसडका में बेकरी मालिक से लूट के आरोपियों को अदालत ने पुलिस को फिर चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों का शनिवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने पर अंब थाना पुलिस ने चारों को दोबारा अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से पुलिस ने उनका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। दोसड़का में बेकरी मालिक से लूटपाट के चार आरोपियों को अंब पुलिस ने ट्रांजिक्ट रिमांड पर लिया था। चारों कपूरथला पंजाब से संबंधित हैं। इन्हें रक्कड़ जिला कांगड़ा पुलिस ने 20 मार्च को सिक्कर दा परोह में एक शराब ठेके पर लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था। 20 मार्च को अंब-नदौन मार्ग पर दोसड़का के नजदीक रात के लगभग साढ़े नौ बजे पंजाब नंबर वाली कार में सवार कुछ लोगों ने अंब में बेकरी की दुकान करने वाले योगराज से पहले तो माता चिंतपूर्णी मंदिर का रास्ता पूछा और बाद में उस पर हमला कर 18 हजार रुपये और सत्रह हजार मूल्य का मोबाइल छीन लिया और वाहन सहित नैहरियां की तरफ भाग गए। उसी रात दोसड़का से लगभग दस किलोमीटर दूरी पर एक और वारदात हुई। इसमें पंजाब नंबर की कार में सवार लोगों ने ऊना जिला के साथ सटे जिला कांगड़ा के सिक्कर दा परोह में शराब ठेके के सेलमैन से लगभग चालीस हजार रुपले लूट लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस के हाथ जो सुबूत लगे थे, उसके आधार पर रक्कड़ पुलिस ने कपूरथला (पंजाब) निवासी चार आरोपियों को गिरफ्त में लिया था। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को फिर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें