क्षेत्र के गांव बसाल में एक वृद्ध महिला को मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत में सुधार आया है।
जानकारी के मुताबिक विमला देवी निवासी बसाल अपने घर का काम कर रही थी कि इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे बचाया और तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती करवाया। उधर, सीएमओ एके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में महिला का उपचार जारी है।