फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीबीएमबी ने भाखड़ा नहर पर पांच पुलों के निर्माण को दी मंजूरी

विज्ञापन
भारी वाहनों के लिए बंद किए गए ब्रह्मपुर गांव के पुल का दृश्य(छाया-अशोक चोपड़ा)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों के चलते बीबीएमबी मैनेजमेंट ने भाखड़ा नहर पर पांच नए पुलों के निर्माण की मंजूरी दे दी है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई है। भाखड़ा नहर पर बने कई पुलों की स्थिति काफी खस्ता हो चुकी थी और कई पुलों को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। इसके कारण दर्जनों गांवों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
अब बीबीएमबी मैनेजमेंट ने ब्रह्मपुर में बने पुल सहित पांच पुलों के निर्माण की मंजूरी दे दी है, जिससे लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।गांव ब्रह्मपुर के सरपंच पम्मू ढिल्लों, जगतार सिंह और नबंरदार अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ब्रह्मपुर पुल पर ओवरलोडेड टिपरों के कारण उपमंडल नंगल में ब्रह्मपुर और दड़ौली के पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन पुलों को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 10-15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ब्रह्मपुर और दड़ौली के पुल नहर के निर्माण के समय से ही बने हुए थे और इसलिए उनकी स्थिति खराब हो गई थी। इसके अलावा गंगुवाल, अटारी और भाओवाल में तीन नए पुलों के निर्माण को भी बीबीएमबी ने मंजूरी दे दी है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इन पुलों की मंजूरी दिलाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है, लेकिन अब क्षेत्रवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें