फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथू के युवाओं ने खुद के पैसों से भरे सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। गुरपलाह से सिंगा गांव की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से गड्ढों से खराब हो चुकी थी। आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी और कई बार हादसे भी हो चुके थे। ऐसे में गांव बाथू के जिम्मेदार युवाओं राहुल राणा, पंकज राणा, अमरिक राणा, विशाल राणा, अरमान राणा, अंकुश, अजय, राजीव, रोहित और आदित्य ने मिलकर अपनी जेब खर्च से सड़क के गड्ढों की मरम्मत कर दी और पूरे इलाके को राहत दी। इन युवाओं का यह जज्बा और सेवा भावना वाकई प्रेरणादायक है, जिसने साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो समाज की बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाला जा सकता है। यह वही प्रमुख सड़क है जिस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी का घर, यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल और अनेक स्कूलों की बसें आती-जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें