फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथू बना सांसद खेल महाकुंभ क्रिकेट का विजेता

विज्ञापन
ऊना के इंदिरा मैदान में सांसद खेल महाकुभं के शुभारंभ के दौरान ​भिड़ते हुए ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ का समापन शुक्रवार को पीसीपीए स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह में प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता प्रो.राम कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में बाथू की टीम ने बट क्लां की टीम को हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाथू की टीम ने 136 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए बट कलां की टीम 67 रन पर सिमट गई।
हालांकि, दुलैहड़ की क्रिकेट टीम ने फाइनल प्रतियोगिता के आयोजन में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। दुलैहड़ ने खेल महाकुंभ में तीन बार विजेता रहने का गौरव हासिल किया है। टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्हें उचित मौका नहीं दिया गया और यह उनके साथ अन्याय है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में बट कलां की टीम के शिव कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। इस मौके पर हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता जसवाल, हरोली बीत अध्यक्ष अशोक छेत्रा, कुलविंदर राणा, परमजीत जसवाल, रजत राणा, अरुण गुज्जर, हनु राणा, अमित कटवाल, सचिन कपिला और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें