ऊना। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना के माध्यम से शास्त्री अध्यापकों के छह पदों को भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से बैच के आधार पर जिला स्तर पर भरने जा रहा है। उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा एंव हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर (अनुबंध पर) भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं। उनकी काउंसलिंग 14 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.00 बजे से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती के लिए विचाराधीन बैच, विभिन्न प्रमाणपत्र जो काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत करने हैं, से संबंधित जानकारी इस कार्यालय की वैबसाइट ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसमें जनरल के लिए 4, ओबीसी और एससी के लिए एक एक पद भरे जाएंगे। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो शास्त्री अध्यापकों के नए भर्ती एंव पदोन्नति नियमों 2023 के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों। अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी तथा ऊना जिला से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम रोजगार कार्यालय द्वारा इस कार्यालय को प्रायोजित नहीं किए गए हैं, परन्तु उनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वे भी उक्त काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-223586, 223088 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।