फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसोली स्कूल के खिलाड़ियाें का खेलकूद में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। लड़कों की अंडर 19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बसोली स्कूल के खिलाड़ी छात्रों ने बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में विजेता का खिताब जीता। प्रधानाचार्य परमजीत की अध्यक्षता में समस्त स्टाफ सदस्यों तथा पंचायत बसोली के प्रधान शशि देवी उप प्रधान बलदेव सिंह समाजसेवी सतनाम सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ी छात्रों को फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत स्वागत किया तथा 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। एडीपीओ ऊना जगजीत सिंह एवं बसोली विद्यालय के बॉक्सिंग ताइक्वांडो खेल के कोच ने बताया कि विद्यालय सातवीं बार जिला स्तर पर विजेता रहा और खिलाड़ी छात्र कई वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य परमजीत कौर तथा विद्यालय के मैथमेटिक्स प्रवक्ता करण सिंह ने खिलाड़ी छात्रों को राज्य स्तर पर भी बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें