फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाशा बस्ती में चोरी का प्रयास, घरवालों की सतर्कता से भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हो गए फरार
विज्ञापन

चिंतपूर्णी पुलिस ने रातभर चलाई तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के बनसेहड़ा गांव की महाशा बस्ती में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की कोशिश की। घरवालों की सतर्कता और शोरगुल से उनका मंसूबा नाकाम हो गया। यह घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। जैसे ही घरवालों ने संदिग्ध गतिविधि महसूस की और शोर मचाया, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पूरी रात इलाके में गश्त कर चोरों की तलाश अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से चिंतपूर्णी तथा आस-पास के इलाकों में चोरी के प्रयासों की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रात को मौके का दौरा किया था। फिलहाल किसी भी घर में चोरी की घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने क्षेत्र में रात्रि गश्त को और कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें