फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बार एसोसिएशन ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। बार एसोसिएशन अंब ने भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस सूद के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की गई। प्रिंस सूद ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला बेहतरीन ढंग से लिया है। भारत की फौज की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को भी यह पता चल चुका है कि भारत के साथ टकराव उसके बस की बात नहीं है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्यों में सचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, राजकुमार धनोतिया, रमेश चौधरी, पूर्ण गौतम, राकेश चौधरी, कार्तिक सौखला, अनीता चौधरी, शिखा भारद्वाज सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें