रौणखर गांववासियों ने सड़क के बीच पड़े बांस के पेड़ों को हटाने की उठाई मांग
जोल (ऊना)। लोक निर्माण विभाग जोल के अंतर्गत तलमेहड़ा से डीहर सड़क में रविवार देर रात को तेज आंधी के कारण सड़क के किनारे बांस के पेड़ जमीन पर गिर गए, जिससे रास्ता बंद होने के चलते आवागमन बाधित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात तेज आंधी के चलते तलमेहडा-डीहर मार्ग के निकट रौणखर गांव के पास खड़े बांस के पेड़ सड़क के बीच गिर गए, लेकिन दिन निकलने पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि किसी तरह वाहन सड़क से निकलते रहे। ग्रामीण सतीश ठाकुर, प्रदीप कुमार, विजय रागी, रिंकू भारद्वाज, विजय, बलदेव ने लोक निर्माण विभाग जोल के अधिकारियों से सड़क के बीच पड़े बांस के पेड़ों को हटाने की मांग की है। वहीं, इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग जोल के एसडीओ भानु ओहरी ने कहा कि यह मामला ध्यान में आ गया है। जल्द ही सड़क पर गिरे बांस के पेड़ों को हटा दिया जाएगा। संवाद
फोटो