फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धंधड़ी पंचायत में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की धंधड़ी पंचायत में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा-पाठ और हवन की पवित्र ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित की ओर से विधिवत रूप से हवन किया गया, जिसमें लोगों ने आहुति डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के उपलक्ष्य में पंचायत और स्थानीय युवाओं के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रेमपूर्वक बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया और एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। धंधड़ी पंचायत प्रधान ने इस मौके पर सभी ग्रामीणों को पर्व की बधाई दी और इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता व सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलने की बात कही। बैसाखी पर्व गेंहू की फसल के कटने की खुशी के साथ-साथ नववर्ष और धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। इस पर्व को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर गांव के प्रबुद्ध लोग राधे श्याम सुरेश कुमार नारायण चंद केहर सिंह मदन लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें