फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में बहाल में होगा बेली ब्रिज : रायजादा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बोले, क्षतिग्रस्त पुल की जगह बनाया जाएगा नया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सोमवार को रामपुर में बन रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के जेई भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से पुल के निर्माण को लेकर फीडबैक ली। साथ ही निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। सतपाल रायजादा ने कहा कि आने वाले दस दिन में ऊना-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर बनने वाले बेली ब्रिज का निर्माण कर यहां यातायात बहाल कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे स्थानीय लोगों से भी बात करते हुए फीडबैक हासिल की। निरीक्षण के दौरान रामपुर पंचायत के उपप्रधान रविंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने पुल के साथ स्थित रेन शेल्टर को यहां से हटाकर रामपुर चौक में स्थापित करने का आग्रह किया। इसके बाद रायजादा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस कार्य को जल्द करने के लिए कहा। रायजादा ने कहा कि भारी बारिश के कारण पुल टूट गया था। इसके पुर्ननिर्माण सहित मरम्मत करके यातायात को बहाल करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद कार्य प्रगति पर शुरू हो चुका है। विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर इस मार्ग पर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रयास रहेगा कि यहां पुल की मरम्मत के बजाय नए और ज्यादा चौड़े पुल का निर्माण हो। इसके लिए स्वयं शिमला में मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे। कहा कि जब तक पुल का निर्माण या मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक आने वाले दिनों में बरसात हटते ही पुल के नीचे से भी वाहनों के आवागमन की सुविधा पर विचार किया जाएगा। इस दौरान वरुण पुरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें