फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीएएफसी भंजाल ने जीता फुटबाल मुकाबला, लेह सिटी बनी रनरअप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्पोर्टस
विज्ञापन

शिवालिक क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के भंजाल गांव में रविवार को शिवालिक क्लब की ओर से फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच करवाया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत चार टीमों लेह सिटी, आरएफसी भंजाल, बीएएफसी भंजाल, वाईएफसी खड्ड के बीच दो सेमीफाइनल मैचों से हुई।
पहले सेमीफाइनल में लेह सिटी ने आरएफसी भंजाल को 2-0 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बीएएफसी भंजाल ने वाईएफसी खड्ड को 2-0 के स्कोर से पराजित किया। फाइनल मैच लेह सिटी और बीएएफसी भंजाल के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में स्कोर 1-1 रहा और मैच टाई रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें बीएएफसी भंजाल ने लेह सिटी को 4-2 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएएफसी भंजाल ने इस प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 61,000 रुपये के साथ अपने नाम किया। रनर-अप लेह सिटी रही और उन्हें 51,000 रुपये का इनाम मिला। साथ ही शिवालिक क्लब द्वारा आयोजित अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल भी रविवार को हुआ। इस मुकाबले में आरएफसी मुबारिकपुर और वाईएफसी चुरूड़ू आमने-सामने थे। पहले हाफ में स्कोर 0-0 रहा, जबकि दूसरे हाफ में वाईएफसी चुरुड़ू ने 2-0 से जीत दर्ज कर अंडर-17 का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में विश्वजीत पटियाल, सतीश गोगी, गगन डोगरा, राजेश कुमार बिट्टू, राज कुमार, कमलजीत, सुशील कुमार, शेष मोहन सिंह, विक्रम ठाकुर, पंकज शर्मा, संजू कुमार, मलूक सिंह, जगमोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें