फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैडमिंटन कोच और खिलाड़ी तैयार, कोट स्कूल को वर्षों से पक्के खेल मैदान की दरकार

Sun, 30 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय कोट के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। विशेषकर बैडमिंटन खेल में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। खेल में आगे बढ़ने के लिए इन विद्यार्थियों को बैंडमिंटन के लिए पक्का खेल मैदान आज दिन तक नहीं मिल पाया है। अभिभावकों ने स्थानीय विधायक विवेक शर्मा से स्कूल में बैडमिंटन खेल मैदान को पक्का करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बैडमिंटन खिलाड़ी पिछले लंबे समय से खंड तथा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की बैडमिंटन टीम तीन बार फाइनल में विजेता तथा हाल ही में फाइनल में उप विजेता रही है। उनका कहना है कि वर्ष 2014 से लगातार इस स्कूल के खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों की ओर से मांग उठाई जा रही है कि कोट स्कूल के बैडमिंटन खेल मैदान को पक्का किया जाए, ताकि खिलाड़ी राज्य और राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकें। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि स्कूल की मुख्याध्यापक रेखा देवी की देखरेख में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बेहतर चल रही है। साथ ही कोच अजीत शर्मा की अध्यक्षता में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु स्कूल का बैडमिंटन खेल मैदान आज दिन तक पक्का नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपप्रधान नीलम कुमारी, आरती देवी, सुमन लता, सुमन ठाकुर, नीलम कुमारी, बनिता कुमारी ने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, उपमंडल बंगाणा प्रशासन सहित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से इस समस्या का समाधान का आग्रह किया है। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इस समस्या की जल्द पूरी रिपोर्ट मंगवाई जाएगी और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें