फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाबा साहिब सिंह बेदी का जन्मोत्सव समागम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक और गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में (28 मार्च) शनिवार को उनके अस्थान किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में श्री अखंड पाठों की लड़ी प्रारंभ की गई। प्रातः काल सरबत के भले की अरदास के साथ श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किए गए।
विज्ञापन


गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने बताया कि बाबा साहिब सिंह जी बेदी जी का जन्म उत्सव समागम श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी से प्रभात फेरियां शुरू होंगी जबकि 27 मार्च को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया 28 मार्च को संत समागम होगा। 28 मार्च की रात को दमदमा अस्थान बाबा साहिब सिंह बेदी में रैन-सभाई कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें