ऊना। गुरुद्वारा टिक्का बाबा राम किशन सिंह जी बेदी तप अस्थान बाबा बचन दास जी बोरी वाले गलुआ में आगामी 17 दिसंबर को बाबा बचन जी के बरसी समागम की रुपरेखा तैयार करने और प्रबंध करने के लिए गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने कहा की महान तपस्वी संत बाबा बचन दास जी की बरसी 17 दिसंबर को श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाई जाएगी। उन्होंने बताया की इस संबंध में नौ दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ी प्रारंभ की जाएगी इसका भोग 17 दिसंबर को डाला जाएगा। उन्होंने बताया की 17 दिसंबर को प्रात: काल नौ बजे भोग के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी, बाबा हरपाल सिंह जी रतवाडा साहिब, भाई बलविंदर सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई गोपाल सिंह सहित विभिन्न संत, रागी जत्थे कथा कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 16 दिसंबर को रात्रि के दीवान सजाए जाएंगे।