फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को योग से भी जोड़ेगा आयुष विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक के अलावा योग प्रशिक्षक भी रहेंगे अभियान का हिस्सा
विज्ञापन

बच्चों के अलावा शिक्षकों को भी योग के प्रति किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुष विभाग की ओर से इन दिनों जिले में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। अब विभाग इस अभियान को योग से भी जोड़ने जा रहा है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले जागरूकता शिविरों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए योग प्रशिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे चिकित्सकों के साथ शिविरों में जाकर योग के प्रति जागरूकता फैलाएं और प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाएं। जिले में जहां एक ओर आयुष विभाग पोषण जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है, वहीं अब इन शिविरों में योग कक्षाएं भी शामिल की जाएंगी। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के लाभों और आसन करने के सही तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों में पोषण और योग के प्रति जागरूकता की कमी के कारण वे आए दिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते हैं। इस अभियान का उद्देश्य इसी जागरूकता की कमी को दूर करना है।
जंक फूड से दूरी के लिए भी प्रेरित किया जा रहा
युवा पीढ़ी पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जगह जंक फूड का अधिक सेवन कर रही है, जिससे वह अनेक बीमारियों की चपेट में आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंक फूड के लगातार सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिसके कारण मोटापा, थकान, पाचन संबंधी परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
विभाग की ओर से विद्यालयों और महाविद्यालयों में पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब इन शिविरों में योग प्रशिक्षण भी शामिल किया जाएगा, जिसके लिए योग प्रशिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें