ऊना। राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रमन जसवाल रहे। मतदान जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक लघु फिल्म का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व तथा सही निर्णय लेने की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है और युवाओं की भागीदारी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाती है। छात्राओं ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें मतदान के महत्व की और स्पष्ट समझ मिली। इस अवसर पर प्रो. डॉ. देविंद्र एटलस, प्रो. डॉ. रीना, प्रो. ममता पठानिया, प्रो. नीनाद आदि मौजूद रहे। संवाद