फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना अस्पताल में कानों से जुड़े रोगों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कान में किसी तरह का तरल पदार्थ या तेल न डालें : डॉ. अंकित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में विश्व श्रवण दिवस पर मंगलवार को जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके वर्मा ने बताया कि यह दिवस वर्ष 2007 से मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बहरेपन और श्रवण हानि रोकने के लिए जागरूकता फैलाना है। प्रारंभिक अवस्था में ही बहरेपन का निदान कर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस वर्ष का थीम इस रोग से जुड़ी मानसिकता को बदलना रहा। इस अवसर पर यह भी बताया कि कानों के रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही निदान के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर स्वास्थ्य लाभ लें और अपने आसपास के लोगों को कानों के रोगों से संबंधी जानकारी देकर जागरूक करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी ने बताया कि कान से खून, बदबू का आना गंभीर रोग के लक्षण होते हैं। कान में कोई नुकीली वस्तु न डालें और बच्चे के कान पर बिल्कुल न मारें। कानों को तेज शोर से बचाएं और कानों में गंदा पानी न जाने दें। यदि कोई बच्चा कक्षा में अनमना रहे और ध्यान न दे तो हो सकता है कि उसे कम सुनाई देता है। कान में किसी तरह का तरल पदार्थ या तेल न डालें। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि सभी तरह की आवाजों को बेहतर तरीके से सुनने के लिए हमारे कानों का सही होना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढ़ेडा की छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई तथा प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें