फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब कॉलेज में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शुक्रवार को प्रहरी क्लब की ओर से स्वास्थ्य विभाग अंब के सहयोग से तंबाकू मुक्त युवा जागरूकता अभियान के तहत एक व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 98 विद्यार्थी शामिल हुए।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान, तंबाकू मुक्त पीढ़ी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रहरी क्लब के संयोजक डॉ. नितिन शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से आई टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता स्थानीय अस्पताल अंब की डॉ. इति श्री ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों, जैसे फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और सीओपीडी आदि के बढ़ते खतरे के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. नितिन कुमार शर्मा, डॉ. कुमारी सुजाता, प्रो. परीक्षा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें