फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे की रोकथाम के लिए स्कूलों और पंचायतों में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने इसकी रोकथाम के लिए अपना अभियान और तेज कर दिया है। थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार स्कूलों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है। इस अभियान के तहत युवाओं, छात्रों और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है तथा यह भी बताया जा रहा है कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पूरे समाज के लिए घातक साबित होता है। पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों में नशा तस्करों और सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी संदेश दिया जा रहा है। थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ एकजुट होकर पुलिस का सहयोग करें और नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें