फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कलाकारों के ऑडिशन 16 से 18 अप्रैल तक

Tue, 07 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला ऊना के महाशिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बैसाखी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा स्थानीय कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा। तहसीलदार घनारी एवं मंदिर कमेटी के सदस्य सचिव कुलताज ने बताया कि मंदिर कमेटी 16, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू करेगी। ऑडिशन की प्रक्रिया नायब तहसीलदार गगरेट (कलोह) की अध्यक्षता में पूरी की जाएगी। मंदिर कमटी की ओर से 25 व 26 अप्रैल को स्थानीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में स्थानीय (हिमाचली) कलाकारों को मौका देने के लिए ऑडिशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के उद्देश्य से कलाकारों को धार्मिक गीत गाएंगे तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें