फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोबिंदसागर झील के पत्तनों की नीलामी 26 मार्च को

Sat, 08 Mar 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा में पंचायत समिति की बैठक में मौजूद सदस्य।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। पंचायत समिति बंगाणा की बैठक में शुक्रवार को विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत समिति के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क निर्माण और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गोबिंदसागर झील के पत्तनों की नीलामी 26 मार्च को सुबह 11:00 बजे बीडीओ कार्यालय बंगाणा में की जाएगी। इच्छुक निविदाकर्ता निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं।
बैठक में यह भी तय किया गया कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए भविष्य में इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा, उपाध्यक्ष जमीत सिंह, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, जोगिंद्र देव आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें