ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में शुक्रवार को रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर के सहयोग से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व तथा कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बसदेहड़ा डॉ. रामपाल शर्मा ने कहा कि नौ से 14 वर्ष की आयु के बीच एचपीवी वैक्सीन लगवाना सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। इस आयु में टीका बेहतर प्रतिरक्षा विकसित करता है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा कालिया ने अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।