फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्यूबवेल का पंखा चोरी करने का प्रयास, तीन के खिलाफ शिकायत

Wed, 07 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली के ललड़ी क्षेत्र में ट्यूबवेल का पुराना पंखा चोरी कर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चंदपुर निवासी अरविंद जोशी ने तीन लोगों पर चोरी की नीयत से खेत से ट्यूबवेल का पंखा उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अरविंद जोशी ने बताया कि वह चंदपुर में एक निजी स्कूल चलाते हैं। पांच अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे वह स्कूल से निकलकर अपने खेतों की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खेत में ट्यूबवेल के पास सड़क पर पंजाब नंबर की एक कार खड़ी देखी। कार के पास दो लोग खड़े थे, जबकि तीसरा व्यक्ति सड़क किनारे मौजूद था। उन्होंने अपने बेटे अभिषेक जोशी को मौके पर बुलाया।
इसी दौरान तीनों व्यक्ति कार में बैठकर वहां से निकल गए। बेटे ने खेत की ओर देखा तो ट्यूबवेल का पुराना पंखा, जिसे खोलकर वहीं रखा गया था, खेत के किनारे पड़ा मिला। इसके बाद अभिषेक और उसके चाचा सुखविंद्र कुमार बाइक से कार के पीछे गए और ललड़ी चौक पर उसे रोक लिया।
शिकायत के अनुसार कार चालक ने अपना नाम कालु निवासी चमकौर साहिब, पंजाब बताया जबकि उसके साथ आए दो व्यक्तियों के नाम कयामत निवासी गांव सैला तहसील गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब और गोला निवासी जालंधर पंजाब व हाल पता संतोषगढ़ जिला ऊना बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ट्यूबवेल से पंखा उठाकर चोरी की नीयत से कार में ले जाने का प्रयास कर रहे थे। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें