फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से दो युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगड़ा में दो युवकों पर दो अन्य युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना ऊना में राहुल कुमार (23) पुत्र कश्मीरी लाल निवासी वार्ड नंबर 6 गांव नंगड़ा जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि वह बिजली का काम करता है। शिकायतकर्ता आरोप लगाया है कि वह और यशपाल पुत्र गुरचैन सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 गांव नंगड़ा अपने ताया के लड़के की शादी में गए हुए थे। शादी के रात्रि भोज के बाद आंगन में थे। इस दौरान देर रात अमन पुत्र मदन गोपाल और उसके साथ मंदीप उर्फ मनु निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना आए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अमन ने बिना वजह तेजधार हथियार से उसकी पीठ पर व पेट में चोट मारी और मंदीप उर्फ मनु ने उसकी बाजू पकड़ ली। जब यशपाल ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर चोट पहुंचाकर घायल कर दिया। दोनों आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गए। उधर, डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मारपीट में घायल युवकों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें