फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 95 की उम्र में हौसला जवान सावित्री देवी ने किया मतदान

Fri, 29 May 2026 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में चिंतपूर्णी विधानसभा की ग्राम पंचायत टकारला में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं के जज्बे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उम्र और शारीरिक परेशानियों के बावजूद बुजुर्ग मतदाताओं का लोकतंत्र के प्रति हौसला बुलंद रहा।
विज्ञापन

कोई वॉकर के सहारे मतदान केंद्र टकारला पहुंचा तो कोई लाठी और परिजनों के सहारे चलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आया।
इनमें 95 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी नानक चंद निवासी वार्ड सात और लगभग 85 वर्षीय बिमला देवी पत्नी कर्म सिंह निवासी वार्ड छह का जज्बा सबसे बड़ी प्ररेणा बना।
दिल की मरीज सावित्री ने डिस्क की समस्या होने के बावजूद लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज पूरी निष्ठा से निभाया। सावित्री अपनी कमर पर बेल्ट बांधकर, लाठी के सहारे और अपनी बहु सुनीता के साथ मतदान करने पहुंची।
विज्ञापन

वहीं बिमला देवी की टांग में फ्रेक्चर है और लगभग दो सप्ताह पहले ऑपरेशन भी हुआ है, जिससे चलने फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने परिजनों के साथ वाहन में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर मिसाल पेश की। आर्मी से सूबेदार सेवानिवृत्त वार्ड सात निवासी 90 वर्षीय ज्ञान चंद पुत्र गिला राम शारीरिक परेशानी के कारण वॉकर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे।
वहीं 80 वर्षीय करतारो देवी पत्नी परस राम निवासी वार्ड चार बुखार की हालत में भी अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंची। इसके अलावा दिव्यांग केंद्र पर 75 वर्षीय दिव्यांग राजकुमारी निवासी वार्ड सात ने लाठी और अपने परिजनों के सहारे मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें