फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में नशा तस्करों की 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Sat, 14 Nov 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वर्ष 2026 में अब तक करीब 2.25 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज की हैं। चार एनडीपीएस मामलों में कुल 2,25,74,339 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इनमें बैंक खाते, एफडी और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की वित्तीय जांच कर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना अंब के तहत दिसंबर 2025 में आरोपी अंकुश पराशर उर्फ अंकु के कब्जे से 2,330 ट्रामाडोल टैबलेट और 24,34,540 रुपये नकद बरामद किए गए थे। मामले की वित्तीय जांच में आरोपी और पांच अन्य सगे रिश्तेदारों की कुल 68,71,961 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। वहीं, पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज अभियोग में आरोपी बलविंदर कुमार और उसकी पत्नी के नाम फ्रीज की गई 19.21 लाख रुपये की संपत्ति में से 16 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने के आदेश सक्षम प्राधिकारी ने जारी किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पहले भेजे गए तीन मामलों में 1,57,02,432 रुपये की संपत्तियों में से 1,01,77,012 रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश भी सक्षम प्राधिकारी ने पुष्ट किए हैं।
विज्ञापन

-
90 मामलों में 152 आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 90 मामले दर्ज कर 152 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 1.663 किलोग्राम हेरोइन, 494.114 किलोग्राम भुक्की, 6.163 किलोग्राम चरस, 9.09 किलोग्राम गांजा, 196 ग्राम अफीम और 9,73,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर भी काम कर रही है। हेरोइन के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भेजे गए सात पीआईटी-एनडीपीएस प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने स्वीकार किए हैं। इसके तहत संबंधित व्यक्तियों को तीन माह के लिए निरुद्ध किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की वित्तीय जांच और जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें