फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्तनपान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

Wed, 07 Aug 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के निजी होटल में विश्व स्तनपान अ​भियान को लेकर जागरूकता ​शिविर में मौजूद आशा कार्यकर्ता। सं
विज्ञापन
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पारस होटल में विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर संघ स्तरीय आशा कार्यकर्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चलोला, बड़साला, नंगल सलागड़ी, कुरियाला, झंबर, रायंसरी, नारी, झलेड़ा, पनोह, बदोली की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने आशा कार्यकर्ताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मां को अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को स्तनपान करवाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें। जन्म के तुरंत बाद शिशु को पहला पीला गड़ा दूध आवश्यक पिलाएं। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि शिशु को पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाने से संक्रमण से बचाया जा सकता है। यह निमोनिया, दस्त, अस्थमा, एलर्जी से बचाव करता है। इसके अलावा शिशु को 6 माह तक केवल मां का दूध ही पिलाएं। इस अवसर पर आशा वर्कर ऊषा, सुमन, शिवानी, सीमा, रीता, स्नेह लता व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें