संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना) गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को गणु मदवाड़ा, मरवाड़ी, दियोली, बबेहड़, दौलतपुर चौक में नुक्कड़ सभाएं कर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट के 18 गांवों से टीसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) हटाकर जनता को इस कड़े कानून से मुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 10-12 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा टीसीपी में शामिल किया गया था, जिससे गगरेट विधानसभा की एक बड़ी आबादी टीसीपी की बंदिशों की वजह से खासा परेशान है, लेकिन परेशान जनता के जख्मो पर मरहम लगाने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया। इस वजह से उन्होंने मजबूरन राज्यसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाया, ताकि वन मैन शो वाली इस सरकार को जगाया जा सके। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों को टीसीपी से बाहर किया जाएगा, यह उनका वादा ही नहीं, बल्कि मोदी सरकार की तरह मजबूत गारंटी भी है।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का रोड़ा होने की वजह से लोग अपनी ही भूमि पर अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहे हैं। उधर, चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश को मित्रों की सरकार से मुक्ति मिलना तय है।
कैप्शन भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा प्रचार के दौरान।