टक्का में आयोजित अंडर-19 स्कूली खेलों में हुए कबड्डी मुकाबले में भिड़ती टीमों के खिलाड़ी। स्र
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का में आयोजित अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं शनिवार को दूसरे दिन जारी रहीं। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं के क्वार्टर, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए।
कुश्ती मुकाबलों में 97 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल के आर्यन ने संजय चौधरी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। कुश्ती के 125 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में धमांदरी स्कूल के मनदीप सिंह ने मनजोत सिंह को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। चेस का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च विद्यालय तनोह व रावमापा धमांदरी के बीच रविवार को खेला जाएगा। हाई स्कूल तनोह ने सेमीफाइनल में लठियाणी को और धमांदरी क्यारियां स्कूल को हराया। कबड्डी के खेले गए मुकाबलों में मंदली ने रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल को, बुधान ने सन्हाल को, लठियाणी ने अरलू को मात दी। वॉलीबाल में बंगाणा ने पिपलू को, क्यारियां ने सरोह, मंदली ने रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल को हराया।
बैडमिंटन में डीएवी लठियाणी ने धनेत, त्यूड़ी स्कूली चुरड़ी को, हाई स्कूल जटेहड़ी ने जसाणा, रायपुर मैदान ने पिपलू को, बौल स्कूल ने हटली और टक्का स्कूल ने सरोह विद्यालय की टीम को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया है। संवाद