फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शीतला माता मंदिर में गणपति पूजा, 17 को होगा विसर्जन

Sun, 08 Sep 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
शीतला मंदिर में स्थापित गणेश जी।संवाद
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय टक्का रोड स्थित शीतला माता मंदिर में हर साल की भांति इस बार भी गणपति जी की स्थापना पूजा पाठ संग की गई। मंदिर के पंडित जयदेव तिवारी ने बताया भगवान गणपति की प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे पूजा की जाएगी, जबकि प्रतिदिन शाम के समय 4 से 6 बजे तक सत्संग और कीर्तन होगा। आगामी 17 सितंबर को शीतला माता मंदिर में लवली एंड पार्टी 10 बजे से 1:00 बजे तक गणपति का भजन कीर्तन करेंगी। इसके बाद यहां लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। 17 सितंबर को ही दोपहर 2:30 बजे शीतला मंदिर से ब्रह्महोती के लिए के लिए विसर्जन यात्रा प्रस्थान करेगी और सतलुज दरिया में 5:00 बजे गणपति विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें