फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आर्य नगर वार्ड एक में सुविधाओं की दरकार, टूटी सड़कें, खुले चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी के लिए नहीं कोई उचित व्यवस्था
कई स्थानों पर रास्ते टूटे, आम जन परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आर्य नगर के वार्ड एक में लोगों को गंदे पानी की निकासी और टूटी सड़कों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वार्ड में गंदे पानी के लिए उचित व्यवस्था नहीं है और निकासी के लिए बनाए गए चैंबर भी खुले पड़े हैं, जिससे गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, गलियों की टूटी सड़कें भी आम नागरिकों के लिए खतरा बन गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी दर्शन कुमार, सचिन कुमार, अरविंद कुमार, किरण बाला, कृष्णा देवी, गुरचरण सिंह, पिंकी शर्मा और अरविंद शर्मा ने कहा कि स्थिति गंभीर है और नगर निगम जल्द समाधान करे।
विज्ञापन

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में आया है। जल्द ही अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें