फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल के शिवालिक एवेन्यू में समाजसेवी संस्था महिला वेलफेयर सोसायटी की तरफ से बच्चों में छुपी प्रतिभा उभारने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोसायटी की अध्यक्षा सुरेखा राणा ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले 24 सालों से सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में आज विशेष तौर पर छोटे बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने हेतु विशेष आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें तकरीबन 50 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर विशेष रूप से सुरेंद्रा शर्मा, वरिष्ठ नागरिक पीसी कक्कड़ और पार्षद दीपक नंद ने महिला वेलफेयर सोसायटी की सराहना की। इस मौके पर विशेष तौर पर जीवन लता, सुदेश रानो, संयोगिता, ममता, आशु, बीना, उर्मिल राणा, राज रानी, सोनिया, अनुराधा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें