फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवालीः गिनी-चुनी दुकानों पर ही दिखे आग की घटना से निपटने के प्रबंध

Sat, 11 Nov 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिवाली पर्व से एक दिन पूर्व शनिवार को पटाखा फड़ियों पर पड़े बारूद से बचाव के लिए प्रबंध नाकाफी दिखे। अधिकतर दुकानों पर रेत और पानी की बाल्टी का प्रबंध दुकानदारों ने नहीं किया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर आग बुझाने के यंत्र का प्रबंध कर सूझबूझ का परिचय दिया। प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद भी कई पटाखा फड़ी संचालक बेपरवाह नजर आए।
विज्ञापन

इस लापरवाही के बीच यहां ऐसे दुकानदारों ने अपनी जान को जोखिम में रखा तो यहां खरीददारी करने आए लोगों की जान से भी खिलवाड़ किया। चंडीगढ़-ऊना-धर्मशाला मार्ग पर सजी दुकानों के संचालक बेपरवाह दिखे तो बाजार के अंदर भी कुछ ऐसे हालात रहे। इसी प्रकार लापरवाही का आलम जिले के प्रमुख कस्बों में रहा। गांव से लेकर शहर में लगी पटाखे और आतिशबाजी की दुकानों पर आग भड़कने जैसे हालात से बचाव के प्रबंध न के बराबर रहे।
हैरत इस बात की है कि निर्देशों को देने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इन्हें चेक करने के लिए कोई भी व्यवस्था शनिवार शाम तक नहीं दिखी। कुल मिलाकर विपरीत परिस्थितियों में बचाव के लिए यहां शहर में अधिकतर दुकानदार प्रबंधन में लापरवाह रहे तो प्रशासन की ओर से भी शनिवार को निरीक्षण कर कोई हिदायत दुकानदारों को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें