फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दसवीं की परीक्षा में जांचीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में शनिवार को दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। शिक्षा उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण जिला ऊना नीलम कुमारी की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम का गठन किया गया है। इसमें प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुनीता (टीजीटी) और कुलदीप चंद ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़, राजकीय बाल विद्यालय संतोषगढ़, एसडी स्कूल संतोषगढ़, नंगड़ा एवं कुठार कलां स्कूल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। टीम ने परीक्षाओं का संचालन सुचारु पाया। जहां कुछ खामियां पाई गईं, वहां परीक्षा समन्वयक एवं केंद्र अधीक्षक को सुधार करने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें