दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला ऊना के रामनगर (नकड़ोह) गांव के निवासी ब्रिगेडियर प्रतीक पाराशर को सेना मेडल से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिगेडियर प्रतीक पाराशर को कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सेना मेडल मिलने की घोषणा की गई है। सेना मेडल मिलने की सूचना मिलने पर परिवार सहित क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। ब्रिगेडियर प्रतीक पाराशर इस समय लद्दाख में एलओसी पर ब्रिगेड कमांडर हैं। प्रतीक पराशर ने 1999 में कारगिल युद्ध में बतौर कंपनी कमांडर भाग लिया था। उन्होंने 45 आरआर में सेकंड इन कमांड और 5 आरआर में बतौर कमांडिंग आफिसर काम किया। इससे पहले ब्रिगेडियर प्रतीक पाराशर ईरान में मिलिट्री अटैची भी रह चुके हैं। अब ब्रिगेडियर प्रतीक पराशर कारगिल ब्रिगेड की कमान संभाल रहे हैं। ब्रिगेडियर प्रतीक पाराशर के पिता सेवानिवृत्त कर्नल एडवोकेट रमेश चंद पराशर ने बताया कि ब्रिगेडियर प्रतीक पराशर को वीरतापूर्ण कार्य के लिए सेना मेडल से नवाजा जाएगा जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई है। संवाद