फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए 30 घंटे से लंगर जारी

विज्ञापन
ऊना में सेना भर्ती के लिए आए युवाओं को लंगर बांटते उपायुक्त संदीप कुमार। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। सेना की भर्ती के लिए आ रहे युवाओं के लिए कॉलेज परिसर में जिला प्रशासन की पहल पर ऊना जनहित मोर्चा ने लगाया। लंगर दो दिन से लगातार 30 घंटे से जारी है। लंगर में युवाओं को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

30 घंटे में करीब आठ क्विंटल चावल लगे हैं। सुबह का नाश्ता अलग से दिया जा रहा है। इसमें चाय, ब्रेड पकोड़ा और रस युवाओं को दिए जा रहे हैं। ऊना जहनित मोर्चा के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने बताया कि लगातार युवाओं के आने के चलते लंगर को बंद नहीं किया गया है। लंगर में सेवादारों का विशेष सहयोग मिल रहा है। वे लगातार लंगर में युवाओं को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा कारीगर भी बिना थके भोजन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं के स्वयंसेवी सेवा में जुटे हैं।
शहर के गणमान्य लोग भी लंगर में सेवा के लिए स्वेच्छा से पहुंचे हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त संदीप कुमार विशेष रूप से लंगर में सेवा करने के लिए लगातार दो दिनों से स्वयं उपस्थित हो रहे हैं। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें