ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 26 सितंबर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। शिव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र डठवाड़ा, बरनोह, डंगोली, डंगोली तरखाना मोहल्ला, रायपुर-2, रायपुर वुजे वाहती मोहल्ला, वेहली मोहल्ला-1, पुलवाला बाजार ऊना, बडसाला खम्बुआं दा मोहल्ला, टक्का, खानपुर-1 व भडोलियां कलां झिगला वेहड़ा में कार्यकर्ताओं का 1-1 पद भरा जाएगा। वहीं, रायपुर तरखान मोहल्ला, रायपुर-1, बसदेहड़ा केंद्र 15, ब्राह्मण मोहल्ला लमलेहड़ा, नंगड़ां, बडैहर चिलांवाला मोहल्ला, सुनेहरा, नंगड़ा बाहती मोहल्ला-3, नंगड़ा बाहती मोहल्ला-5, अजौली बाहती जाट मोहल्ला-2, बीनेवाल, सनोली राजपूत मोहल्ला, अपर अरनियाला आदर्श नगर, लोअर कोटला कलां तरखाना मोहल्ला, अपर कोटला कलां, लोअर अरनियाला, लोअर कोटला कलां, खानपुर-2, चडतगढ़ बजीतपुर, बडसाला, भलोला, बसोली-1, नीला घाट, वार्ड 7 व 11, लालसिंगी, डठवाड़ा व वरनोह में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड
सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।