फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए स्कूलों से आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों, बहादुरी और पर्यावरण बचाव को लेकर योगदान देने वाले होंगे पात्र
विज्ञापन

18 साल के कम मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की देनी होगी जानकारी
शिक्षा विभाग ने 30 जून से पहले शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों की जानकारी देने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष-2025 के लिए पात्र विद्यार्थियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। पुरस्कार के लिए पात्र कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक और उम्र 18 वर्ष से कम है, वह प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। बाल पुरस्कारों के लिए वेबसाइट https://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा पात्र विद्यार्थियों की जानकारी शिक्षा विभाग को मुहैया करवाकर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया के लिए प्रदेश के सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें 30 जून तक पात्र विद्यार्थियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं। बाल पुरस्कार को बाल वीरता पुरस्कार और बाल उत्कृष्टता पुरस्कार की दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही श्रेणियों में बच्चों ने जिस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है, वह उपलब्धि आवेदन की अंतिम तिथि के दो वर्ष के भीतर की होनी चाहिए। देश के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) की स्थापना की गई। इस पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों को उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना है। पुरस्कार के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। पोर्टल पर दो विकल्प हैं। इनमें आवेदक बच्चा स्वयं फार्म भर सकता है या माता-पिता, अधिकारी, शिक्षक भी बच्चे का नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
छुट्टियां के बीच आवेदन प्रक्रिया चुनौती
वर्तमान में अधिकतर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित हैं। ऐसे में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरा करना चुनौती रहेगा। अध्यापकों को विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाना और आवेदन को पूरा कराने में अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि सभी स्कूलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में सूचित किया गया है। सभी संस्थान गंभीरता के साथ पात्र विद्यार्थियों की जानकारी हासिल करें और आवेदन में मदद करें। किसी प्रकार की दुविधा होने पर विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें