फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन शुरू, 30 अगस्त है अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग से सभी स्कूलों को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के समस्त सरकारी और गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों को राज्य प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। केवल नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत एसटी छात्रों के लिए नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल 30 अगस्त तक खुला रहेगा। विभाग की ओर से निर्देश दिए गए कि छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर सत्र 2025-26 के लिए अंतिम तिथि से पहले भरना सुनिश्चित करें। विभागीय आदेश के अनुसार अंतिम तिथि के बाद समय की बढ़ोतरी नहीं दी जाएगी। ऐसे में आवेदन में देरी के लिए विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेवार होगा। विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना हिमाचल प्रदेश, डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना एससी छात्रों के लिए, डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना ओबीसी छात्रों के लिए, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति, कल्पना चावला उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लासेस तथा विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजाति (डीएनटी) से संबंधित विद्यार्थियों सहित अन्य योजनाओं के तहत आवेदन करवाए जाने हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधन समय रहते विद्यार्थियों के आवेदन कराएं। किसी प्रकार की दुविधा होने पर विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें