फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनएच के अलावा शहर की गलियां भी बनीं अवैध पार्किंग

Wed, 06 May 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में अवैध पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे वाहनों की लंबी कतारें लगना आम बात बन चुकी है लेकिन स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब शहर की तंग गलियां भी अवैध पार्किंग गई हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बल्कि आम लोगों का दैनिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई जगह पर तो हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो जाता है। संकरी गलियों में खड़े चारपहिया वाहनों के कारण पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता नहीं मिल पाता जिससे कभी भी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार इस प्रकार से रखे।
विज्ञापन



आधुनिक दौर में वाहनों की संख्या काफी बढ़ी है। वाहन चालक जहां मन करता है, वहां खड़े कर देते हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन एनएच किनारे पर तो समय समय अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई करता है। दूसरी तरफ शहर के रास्तों व गलियों से भी अवैध पार्किंग पर लगाम लगनी चाहिए।
-विवेक चौधरी, स्थानीय निवासी


नगर निगम बनने के बाद भी पार्किंग समस्या बढ़ती जा रही है। शहर में बनी पार्किंग में वाहन काफी कम संख्या में खड़े होते हैं। चालक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। इससे दिक्कतें बढ़ रही हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरज जोशी, स्थानीय निवासी


शहर में अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गलियों व रास्तों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा। नियमाें की अनदेखी पर चालान काटे जाएंगे।
-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें