फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीटन काॅलेज में में नशा विरोधी रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बीटन में एनएसएस इकाई ने नशा विरोधी शपथ एवं रैली का आयोजन किया, जिसमें 65 स्वयंसेवक छात्र शामिल हुए। कॉलेज प्रांगण में शपथ दिलाने के बाद प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। रैली महाविद्यालय से अमराली चौक तक निकाली गई, जहां छात्रों ने नारे और बैनरों के माध्यम से जनता को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने किया। प्रो. गुरमेल एवं प्रो. बुट्टा राम ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। यह रैली समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने का सार्थक प्रयास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें