फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जैजो मोड़ में कार सहायक उपकरण की दुकान से 90 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। थाना हरोली के तहत जेजो मोड़ पर स्थित कार एसेसरी (सहायक उपकरण) की दुकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव देहलां निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह जेजो मोड़ पर कार एसेसरी की दुकान करता है। बीते बुधवार को बारिश के चलते वह दुकान जल्द बंद कर घर चला गया था। वीरवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत के अनुसार दुकान से लगभग 78 हजार रुपये की गाड़ियों में लगाने वाली एसेसरी और करीब 11 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें