फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के स्कूलों में चलाया जाएगा एंटी ड्रग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को सुबह के समय प्रतिदिन जागरूक करने के निर्देश
विज्ञापन

एंटी ड्रग वॉकथॉन का भी होगा आयोजन
छोटी उम्र में बच्चों के नशे की जकड़ में आने के बढ़े हैं मामले

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में बढ़ते नशे के मामलों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एंटी ड्रग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह के समय विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही नशे से दूर रहने की समझ देना और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना है।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, शपथ कार्यक्रम और संवाद सत्र शामिल होंगे। इसके अलावा एंटी ड्रग वॉकथॉन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और अभिभावक भाग लेकर समाज को नशे के विरुद्ध सशक्त संदेश देंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल के वर्षों में कम उम्र के बच्चों के नशे की चपेट में आने के मामलों में वृद्धि हुई है, जो अत्यंत चिंताजनक है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल स्तर से ही जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि बच्चों को समय रहते नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके। जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने सभी स्कूल प्रबंधन को अभियान को गंभीरता से लागू करने और इसकी नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से बच्चों में नशे के प्रति नकारात्मक सोच विकसित होगी और वे स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें