फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरुद्वारा बारादरी में सालाना समागम प्रारंभ

Tue, 21 May 2024 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
लोअर कोटला कलां में गुरमत समागम में अखंड पाठ करते ग्रंथी। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह जी बेदी के मंझले पुत्र बाबा तेग सिंह जी के तप स्थान गुरुद्वारा बारादरी हरडावाला बाग लोअर कोटला कलां में सालाना गुरमत समागम 26 मई तक मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में सोमवार को श्री अखंड पाठ साहिब और जपूजी साहिब जी के पाठ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ी 26 मई चलेगी। इसके उपरांत गुरमत समागम होगा। उन्होंने बताया कि कीर्तन दरबार में संत बाबा ओंकार सिंह बेरखुर्द वाले, संत बाबा बाल जी, बाबा अजीत सिंह, संत मंगला नंद, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, भाई बलविंदर सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई गोपाल सिंह, भाई सुरजीत सिंह, भाई गगनदीप सिंह सहत अन्य रागी जत्थे कथा कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। समागम के दौरान रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक कीर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें