फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बालीवाल में वार्षिक समारोह की धूम, नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीवाल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट धर्म सिंह चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं जिला ऊना के शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वर्षभर अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छठी कक्षा में मीनाक्षी ने प्रथम, कामिनी देवी ने द्वितीय और करणदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में नवजोत ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा में स्नेहा ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय, शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नौवीं कक्षा में रमनदीप कौर ने प्रथम, समृद्धि देवी ने द्वितीय और विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड परीक्षा में दसवीं कक्षा में हरप्रीत कौर ने प्रथम, लवप्रीत ने द्वितीय, दीक्षा कुमारी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जमा एक कक्षा में रजनी ने प्रथम स्थान, गुरप्रीत ने द्वितीय, श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जमा दो परीक्षा में लखविंदर सिंह ने प्रथम, महक ने द्वितीय और मनप्रीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से जनता और अभिभावकों का दिल जीत लिया। पानी बचाओ एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें