फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अनमोल-सूर्यांश की जोड़ी बनी बैडमिंटन में विजेता

Mon, 27 Apr 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए।स्रोत 
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में अनमोल कलिया और सूर्यांश ठाकुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बृजेश राणा और विशाल राणा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती रही।आयोजक राजेंद्र रिंकू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है। सभी टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
शुरुआती दौर से लेकर फाइनल तक मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। विजेता टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं उपविजेता टीम ने भी कड़ा मुकाबला देते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन

समापन समारोह में महिला मंडल जसाना की अध्यक्ष एवं समाजसेवी सीमा कुमारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता रहे और वे स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें